कुछ स्मृतियाँ समय के साथ धुंधली नहीं होती – वे हमारे भीतर एक कोमल उजास बनकर जलती रहती हैं।
“स्मृतियों की रोशनी” ऐसे अनुभवों का संग्रह है – जहाँ यादें केवल बीते हुए पल नहीं, बल्कि जीवित अनुभव हैं जो सांस लेते हैं, बोलते हैं, और कभी – कभी चुप रहकर भी सब कुछ कह जाती हैं।
इस संग्रह में डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने जीवन की उन सूक्ष्म अनुभूतियों को शब्द दिए हैं जिन्हें अक्सर हम महसूस तो करते हैं, पर व्यक्त नहीं कर पाते।
यहाँ प्रेम है – पर उसकी सहजता के साथ, विरह है – पर उसकी गरिमा के साथ, और स्मृति है – जो दर्द बनकर नहीं, बल्कि प्रकाश बनकर लौटती है।
“स्मृतियों की रोशनी” पढ़ते हुए पाठक को अक्सर लगेगा मानो कोई हल्की–सी हवा बीते दिनों की खुशबू लेकर गुज़र रही हो।
हर कहानी एक आत्मीय संवाद है – शब्द और मौन के बीच, अतीत और वर्तमान के बीच और लेखक और पाठक के बीच।
यह पुस्तक उन सभी के लिए है जिन्होंने कभी किसी व्यक्ति को, किसी पल को या किसी एहसास को सच्चे दिल से याद किया है। क्योंकि अंततः हम सब अपने – अपने स्मृतियों के उजालों में ही तो जीते हैं…